Namo bharat rail corridor : दिल्ली से हरियाणा के पानीपत और करनाल तक बनने वाला नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर अब अपने अगले चरण में पहुंच गया है।

लगभग 136 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को 2031 तक पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद दिल्ली से करनाल का सफर मात्र डेढ़ घंटे में पूरा हो सकेगा। यह कॉरिडोर रोजाना दिल्ली और हरियाणा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।
रूट, स्टेशन और सफर का समय
यह नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन से शुरू होकर कुंडली, सोनीपत, समालखा, मुरथल, गन्नौर, पानीपत और करनाल जैसे स्टेशनों से गुजरेगा।
कॉरिडोर पर शुरुआत में 17 स्टेशनों का प्रस्ताव है, जिसमें चार और स्टेशन जोड़ने की योजना भी चल रही है। कुल मिलाकर परियोजना में दिल्ली में छह और हरियाणा में 15 स्टेशन शामिल होंगे।
परियोजना में 124.82 किलोमीटर रास्ता एलिवेटेड होगा, जबकि 11.48 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत बनेगा। नमो भारत ट्रेनों की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की योजना है। इसके चालू होने के बाद दिल्ली से पानीपत की दूरी लगभग 60 मिनट में तय होगी, जबकि करनाल तक का सफर करीब 90 मिनट में पूरा होगा।
फेरे, सुविधा और विकास
ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी पांच से 10 मिनट के बीच रखने की योजना है, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुरुआत में इस मार्ग पर प्रतिदिन 242 फेरे चलाने का प्रस्ताव है, जिससे दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और करनाल के बीच रोज आवागमन करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 2054 तक यात्री मांग बढ़ने पर फेरों की संख्या बढ़ाकर 450 करने की योजना भी बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें : New Ring Road : हरियाणा में बनेगा नया 8 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, 10 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा
कॉरिडोर की तैयारी में अब यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम तेज किया जा रहा है। इसके लिए एनसीआरटीसी और टाटा पावर-डीडीएल के बीच समझौता हुआ है, जिससे बिजली और अन्य अंडरग्राउंड नेटवर्क को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके।
यह कॉरिडोर सिर्फ यात्रा समय घटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोनीपत, पानीपत और करनाल के आसपास रियल एस्टेट, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खोल सकता है।
Pingback: Success Story : हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी अन्नू कटारिया बनी SDM, संघर्ष और मेहनत से हासिल किया मुकाम - Jaipur N