Skip to content
Home » Maruti Alto K10 diwali offer: सिर्फ ₹3.70 लाख में घर लाएं अपने – जाने इसकी पूरी खूबियां

Maruti Alto K10 diwali offer: सिर्फ ₹3.70 लाख में घर लाएं अपने – जाने इसकी पूरी खूबियां

Maruti Alto K10 diwali offer : दिवाली के मौके पर अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी Alto K10 एक किफायती विकल्प बन सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 5.45 लाख रुपये तक जाती है। इस बार दिवाली पर Alto K10 पर अच्छे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Maruti Alto K10 diwali offer

दिवाली ऑफर्स की पूरी जानकारी

Alto K10 के LXi वेरिएंट पर 32,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, VXi और VXi Plus पर 22,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा 10,000 से 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल रहा है। कुल मिलाकर ग्राहक 49,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

V3Cars के अनुसार नवंबर 2026 में Alto K10 पर कुल 59,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसमें 32,100 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये स्क्रैपेज और 2,500 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

माइलेज और इंजन

Alto K10 में 998cc का K10C डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66.62 PS पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

माइलेज के लिहाज से यह कार काफी किफायती है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 24.39 kmpl और AMT वेरिएंट 24.90 kmpl तक का माइलेज देता है। CNG वेरिएंट का माइलेज 33.85 km/kg तक जाता है।

इसे भी पढ़ें : Rajasthan new airport news: राजस्थान में नए एयरपोर्ट से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, 20 लाख यात्रियों की होगी क्षमता

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा फायदा है। साथ ही ABS सह EBD और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।

कुल मिलाकर Alto K10 अपनी किफायती कीमत, मजबूत माइलेज और सुरक्षा फीचर्स के कारण छोटे परिवारों और पहली कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनी हुई है।

1 thought on “Maruti Alto K10 diwali offer: सिर्फ ₹3.70 लाख में घर लाएं अपने – जाने इसकी पूरी खूबियां”

  1. Pingback: Haryana DA Hike 2026: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA और DR 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। जानिए बढ़ी हुई दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *