Skip to content
Home » New four lane highway : हरियाणा में 26 KM लंबा नया फोरलेन बनेगा, 555 करोड़ रुपये होंगे खर्च, DPR तैयार

New four lane highway : हरियाणा में 26 KM लंबा नया फोरलेन बनेगा, 555 करोड़ रुपये होंगे खर्च, DPR तैयार

New four lane highway : हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। गुरुग्राम के बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 555 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस परियोजना का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर भी तैयार हो चुका है, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने की राह आसान होगी।

New four lane highway

किन इलाकों को मिलेगा फायदा

इस फोरलेन परियोजना में पाटौदी शहर में एक फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा पाटौदी से कुलाना तक जाने वाली सड़क को चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के किनारे सेवा लेन भी बनाए जाएंगे, ताकि शहरों और गांवों से जुड़ने वाले वाहनों को सीधे मुख्य फोरलेन पर आने की जरूरत न पड़े।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि बिलासपुर से कुलाना तक की सड़क के फोरलेनकरण की योजना तैयार की जा रही है।

इसमें पाटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने और सड़क के किनारे सेवा लेन विकसित करने का प्रावधान शामिल है। इससे गुरुग्राम, झज्जर और आसपास के क्षेत्रों के बीच यातायात अधिक सुगम होगा।

फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। फोरलेन बनने के बाद दोनों दिशाओं में अलग-अलग लेन मिलेंगे, जिससे ओवरटेकिंग की दिक्कत कम होगी और यातायात जाम में भी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर से पाटौदी शहर के अंदर के ट्रैफिक और हाईवे के वाहनों का बहाव अलग-अलग रहेगा।

हरियाणा में सड़क विकास की कई बड़ी परियोजनाएं पहले से चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि राज्य में करीब 14,833 करोड़ रुपये की लागत से 20 बड़े हाईवे और सड़क परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें करनाल व अंबाला रिंग रोड, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी फोरलेन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Mayank Yadav Bowling : मयंक यादव ने दिखाया गेंदबाजी का दम, पहले ओवर में हासिल किया विकेट

नई फोरलेन से स्थानीय किसानों, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को भी फायदा होगा। बेहतर सड़क से माल ढुलाई का समय घटेगा, ईंधन की खपत कम होगी और क्षेत्र में निवेश के नए अवसर बन सकते हैं। साथ ही गुरुग्राम और झज्जर के बीच आने-जाने वाले लोगों को रोजाना का सफर आसान होगा।

1 thought on “New four lane highway : हरियाणा में 26 KM लंबा नया फोरलेन बनेगा, 555 करोड़ रुपये होंगे खर्च, DPR तैयार”

  1. Pingback: सीकर के समीर खान के खाते में अचानक दिखे 1 लाख करोड़ रुपये, बैलेंस देखकर परिवार हैरान - Jaipur Newz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *